फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Tractor-trolley overturned out of control, five injured

Etah News: ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलटी, पांच घायल

Wed, 05 Jun 2024 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 05 Jun 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturned out of control, five injured
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत जीटी रोड पर एफसीआई गोदाम के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। जिसके चलते उसमें सवार चालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक सहित दो को गंभीर हालत देखते हुए आगरा रेफर किया गया है।घायल सोनपाल निवासी गजारी जिला हरदोई ने बताया कि हम लोग एटा में आगरा रोड स्थित सीमेंट पटिया बनाने के कारखाने में काम करते हैं। मंगलवार को सीमेंट की पटिया ट्रैक्टर-ट्रॉली से विरामपुर ले जा रहे थे। ट्रैक्टर को लल्ला निवासी कन्नौज चला रहा था। उसके साथ विमलेश निवासी अरथरा व सोनपाल निवासी गजारी तथा कन्हैया और दयाराम निवासी गढ़िया जिला हरदोई भी सवार थे, तभी ट्रैक्टर के सामने कुत्ता आ गया। उसको बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्राली बेकाबू होकर पलट गई। हम पांचों लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां से लल्ला व विमलेश की हालत को नाजुक देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed