फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Tractor-trolley overturned after colliding with Nilgai, worker dies

नीलगाय से टकराकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मजदूर की मौत

Fri, 17 Jun 2022 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturned after colliding with Nilgai, worker dies
कासगंज में प्रहलादपुर के निकट बालू से भरी ट्रॉली पलटने से मृतक महेन्द्र का फाइल फोटो। - फोटो : KASGANJ
सोरोंजी(कासगंज)। कासगंज-बदायूं मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात लगभग 12 बजे ग्राम प्रहलादपुर के समीप एक ट्रैक्टर-ट्रॉली नीलगाय से टकरा कर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। जिससे ट्रॉली पर सवार मजदूर की मौत हो गई। वहीं हादसे में नीलगाय भी मर गई।
विज्ञापन

हादसे में मौत का शिकार मजदूर महेंद्र (22) पुत्र भगवानदास निवासी बरकुला हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली ग्राम बरबारा से बालू लेकर कासगंज की ओर जा रही थी। जब ट्रैक्टर-ट्रॉली ग्राम प्रहलादपुर से आगे निकली तो अचानक एक नीलगाय सामने आ गई। जिससे ट्रैक्टर टकरा गया और अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया।
विज्ञापन

हादसे में ट्राली पलट गई और ट्रॉली के नीचे दबकर महेंद्र गंभीर घायल हो गया। वहीं नीलगाय मौके पर ही मर गई। हादसे पर राहगीर एकत्रित हो गए। घायल महेंद्र को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी रमेशचंद्र भारद्वाजा ने बताया कि हादसे में मृतक मजदूर का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

कासगंज में मथुरा-बरेली मार्ग पर गोराहा के निकट पलटा बालू से भरा ट्रेक्टर ।

कासगंज में मथुरा-बरेली मार्ग पर गोराहा के निकट पलटा बालू से भरा ट्रेक्टर ।- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed