फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Tractor collides with Bhopal SOG team's car

Etah News: भोपाल एसओजी टीम की कार से टकराया ट्रैक्टर

Sun, 12 Apr 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 12 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Tractor collides with Bhopal SOG team's car
एटा। भोपाल एसओजी की टीम की कार शनिवार की देर रात अलीगंज रोड पर गांव चांदपुर के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गई। यहां एक ट्रैक्टर से भिंड़ंत में टीम के चार सदस्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि टीम जैथरा क्षेत्र में दबिश देने जा रही थी। उपचार के बाद सभी पुलिसकर्मियों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

एसओजी भोपाल की की टीम शनिवार की रात अलीगंंज की तरफ जा रही थी। दो कारों मेंं एसओजी के सात सदस्य सवार थे। एटा से करीब चार किलाेमीटर दूर अलीगंज रोड पर गांव चांदपुर के पास आगे चल रही कार की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इसमें सवार टीम के सदस्य सूरज सिंह, आनंद पांडे, अजीत सिंह और मोहम्मद इमरान खान घायल हो गए। कोतवाली सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल काॅलेज ले जाया गया। यहां उपचार के कुछ देर बाद उन्हें छुट्टी दे दी। बताया जा रहा है कि टीम जैथरा क्षेत्र में किसी आरोपी को पकड़ने के लिए जा रही थी। सीओ कीर्तिका सिंह ने बताया कि भोपाल की पुलिस टीम किसी दबिश में आई थी। ट्रैक्टर से उनकी कार की टक्कर हो गई। घायल हुए चार पुलिसकर्मी उपचार के बाद लौट गए हैं। यहां किसी थाने में आमद नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed