फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Tractor and reaper machine seizing while excavating soil at night.

Etah News: रात में मिट्टी की खुदाई करते ट्रैक्टर और रीपर मशीन जब्त

Thu, 25 Jun 2026 01:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 25 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Tractor and reaper machine seizing while excavating soil at night.
जलेसर में खनन के दौरान पकड़ा गया वाहन। स्रोत वीडियो ग्रेव
जलेसर। रात में मिट्टी के खनन की जानकारी पर तहसीलदार संदीप सिंह ने राजस्व और पुलिस टीम के साथ कार्रवाई की। इस दौरान मिट्टी का खनन करा रहे लोग भाग गए। प्रशासनिक टीम ने ट्रैक्टर और रीपर मशीन जब्त की है।
विज्ञापन

एसडीएम पीयूष रावत ने बताया क्षेत्र में मिट्टी का खनन बड़े स्तर पर हो रहा है। कई बार कार्रवाई किए जाने पर भी मिट्टी का खनन करने वाले हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार रात गांव नरहोली और नगला हीरा के बीच में खेतों से मिट्टी खनन की जानकारी मिली। तहसीलदार को राजस्व एवं पुलिस टीम के साथ भेजा गया। टीम को देखकर लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली और रीपर मशीन छोड़कर भाग गए, जिसे जब्त कर लिया गया है। पकड़े गए वाहन और मशीन के चेसिस नंबर के माध्यम से उनके मालिक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed