{"_id":"f1fc84b552aff9204235a847e20efe4e","slug":"tomorrow-will-start-the-rainbow-mission-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से शुरू होगा मिशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से शुरू होगा मिशन
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sun, 05 Jul 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी जेपी त्रिवेदी ने कहा कि टीकाकरण से वंचित बच्चों के लिए मिशन इंद्रधनुष चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बच्चों को पूर्ण प्रतिरक्षण होना चाहिए। कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रह जाए। अभियान की सख्ती से समीक्षा की जाए। वे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।
जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन इंद्रधनुष में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। एंबुलेंसों का रख रखाव दुरुस्त रखा जाए। इनका सत्यापन कराया जाएगा। जिन आशाओं का भुगतान नहीं हुआ है, शीघ्र कराया जाए। अधिकारियों द्वारा गोद लिये ग्रामों में स्वास्थ्य परीक्षण नियमित रूप से होना चाहिए। कुष्ठ निवारण कार्यक्रम में सभी संबंधित अधिकारियों से सर्टिफिकेट लें कि उनके यहां कोई कुष्ठ रोगी नहीं है। सीएमओ प्रत्येक एएनएम के कार्य को चैक कराएं। प्रत्येक गांव के रजिस्टर में जन्म से 2 वर्ष तक के सभी बच्चों का नाम, टीकाकरण की तिथि तथा छूटे हुये बच्चों की स्थिति अंकित होनी चाहिए। चौथे चरण का मिशन इंद्रधनुष अभियान 7 जुलाई से आरंभ होगा। जिसमें पोलियो, टीबी, गलाघोंटू ,खसरा, काली खांसी, हैपेटाइटिस सहित अन्य गंभीर बीमारियों से उनका बचाव हो सकेगा। सहावर क्षेत्र में कम टीकाकरण होने पर स्थिति में सुधार लाने के कड़े निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस मौके पर सीएमओ डा. सत्य सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।