फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Toll Fees Hike: Travel Becomes More Expensive Starting Today

Etah News: टोल शुल्क में वृद्धि, आज से महंगा हुआ सफर

Tue, 31 Mar 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 31 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Toll Fees Hike: Travel Becomes More Expensive Starting Today
एटा। नए वित्तीय वर्ष के साथ आज से नेशनल हाईवे पर सफर महंगा हो गया है। टोल शुल्क में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। एटा के आसपुर स्थित टोल पर भी हल्के और भारी वाहनों का किराया बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

यहां अब हल्के मोटर वाहनों के लिए एकल यात्रा शुल्क 90 रुपये और 24 घंटे में वापसी का शुल्क 135 रुपये निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार हल्के वाणिज्यिक वाहन के लिए 145 रुपये एकल और 215 रुपये वापसी, बस या ट्रक के लिए 300 रुपये एकल और 450 रुपये वापसी शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

आसपुर टोल प्लाजा के मैनेजर अंकित मिश्रा के अनुसार टोल से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले गैर-व्यावसायिक वाहन स्वामियों के लिए मासिक पास 350 रुपये लगेगा। वहीं अब टोल बूथ पर नगद भुगतान को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। अब वाहन स्वामी टोल शुल्क का भुगतान फास्टैग या यूपीआइ से ही कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed