{"_id":"61a4ced461aa204516038910","slug":"told-teachers-the-importance-of-basic-education-of-children-etah-news-agr5162057113","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों को बताया बच्चों की बुनियादी शिक्षा का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों को बताया बच्चों की बुनियादी शिक्षा का महत्व
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज/जलेसर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सोमवार को अलीगंज और जलेसर में ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बुनियादी शिक्षा का महत्व बताया गया।
अलीगंज में कार्यक्रम का शुभारंभ डाइट मेंटर शरद यादव और खंड शिक्षाधिकारी आनंद द्विवेदी ने किया। डाईट मेंटर ने नई नीति से संबंधित पैटर्न सहित पहले पांच वर्ष में बच्चों की बुनियादी शिक्षा के शिक्षण का महत्व बताया। शिक्षक संकुल राजीव रतन, अमित अवस्थी, जगतपाल और वेदराम ने स्कूल रेडिनेस के अंतर्गत साप्ताहिक दिनचर्या, बाल वाटिका गतिविधि, कक्षा कक्ष आदि पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रवेश कुमार, सत्यप्रताप सिंह, मुरारी बघेल, रामकुमार, प्रथ्वीराज शाक्य, सत्यव्रत दीक्षित, राजेश पाल, इकबाल अहमद, शिवपाल सिंह, संदीप कुमार, अजय कुमार, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सुखरानी, रामश्री मौजूद रहे। संचालन शिव गौरव दीक्षित ने किया।
जलेसर में आगरा रोड स्थित मां सिया देवी डिग्री कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें 153 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा 139 प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ एसआरजी प्रीति गौड़ तथा डायट मेंटर अनिल परिहार ने किया। नोडल राजेश भगत ने विभिन्न गतिविधियां संचालित कराते हुए कार्यशाला की मॉनीटरिंग की। संकुल शिक्षक अभिषेक कुमार ने पीपीटी के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध संसाधनों, सामग्री तथा कायाकल्प पर चर्चा की। सीडीपीओ ऊषा कश्यप ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा शिक्षकों के साथ 3 से 6 वर्ष के बच्चों में दक्षता के विकास पर चर्चा की। खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार, मेलना चौहान, आंगनबाड़ी समन्वयक अमित गौतम, सुशील कुमार, अभिषेक कुमार, ममता यादव, शिव कुमार, हरी बाबू शर्मा, नीरज यादव आदि मौजूद रहे।