फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   to be qurrel for development the wall, firing

दीवार लगाने को लेकर झगड़ा, युवक को मारी गोली

Sun, 03 Nov 2019 10:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
to be qurrel for development the wall, firing
जैथरा का विवादित स्थन जिसकी बजह से दो पक्ष आपस में भिड़े- संवाद - फोटो : ETAH
एटा/जैथरा। दीवार लगाने को लेकर रविवार सुबह एक पक्ष ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद एक युवक को गोली मार दी जिससे वो घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से गंभीर हालत में आगरा रेफर कर किया है।
विज्ञापन

थाना जैथरा के गांव मगरेसरा में सुरेशचंद्र दीवार लगाने के लिए नींव खोद रहे थे। तभी गांव के ही राजकुमार उर्फ जुद्दन ने विरोध कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया, कहासुनी होने लगी तभी राजकुमार पक्ष की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। फायरिंग में सुरेशचंद्र के बेटे अखिल प्रताप सिंह उर्फ अक्कू के पेट में गोली लग गई। खून से लथपथ अक्कू को देखा तो राजकुमार पक्ष के लोग फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। यहां से चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

तीन दिन पहले भी हुआ था झगड़ा
नींव रखने को लेकर तीन दिन पहले भी राजकुमार और घायल अक्कू के ताऊ केंद्रपाल व चचेरे भाई मुल्ला के साथ विवाद हुआ था। इस झगड़े की एक तहरीर मुल्ला ने जैथरा पुलिस को दी थी। हालांकि आरापे है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुसकर फायरिंग करने की रिपोर्ट
एटा। थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव मितौलिया निवासी अनूप कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के ही योगेंद्र ने घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी गई। आरोपी गाली गलौज के बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी तलाश तेज कर दी है।

दीवार को लेकर दो पक्षों में विवाद था, एक पक्ष की ओर से रविवार को नींव भरी जा रही थी, तभी झगड़ा हो गया। एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई, इसके चलते युवक को गोली लगी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
संजय कुमार, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed