{"_id":"6a6e3592e6130d5340081168","slug":"tips-on-technical-education-and-skills-provided-to-students-at-government-polytechnic-soron-etah-news-c-175-1-sagr1032-151520-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: राजकीय पॉलिटेक्निक सोरों में छात्रों को दिए गए तकनीकी शिक्षा और कौशल के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: राजकीय पॉलिटेक्निक सोरों में छात्रों को दिए गए तकनीकी शिक्षा और कौशल के टिप्स
Sat, 01 Aug 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो 10 कासगंज महामाया पॉलिटेक्निक ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में नवप्रवेशित विद्यार्थी ओरिएंटे
कासगंज। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत राजकीय पॉलिटेक्निक सोरों में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए 14 दिवसीय विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। इस दौरान छात्रों को अनुशासन, समय प्रबंधन और तकनीकी शिक्षा के महत्व से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और मां शारदे की वंदना के साथ हुई। प्रधानाचार्य राजन सिंह ने कहा कि तकनीकी शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा भी तय करती है। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, नियमित अध्ययन और समय प्रबंधन अपनाकर भविष्य को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया।
संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ताओं और स्टाफ सदस्यों ने छात्रों को कॉलेज के नियमों, पाठ्यक्रम, प्रयोगशालाओं, शैक्षिक गतिविधियों और आगामी 14 दिनों के ओरिएंटेशन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। छात्रों को बताया गया कि इस दौरान विभिन्न विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिससे वे कॉलेज के माहौल में सहज रूप से ढल सकें। संस्थान प्रशासन के अनुसार यह ओरिएंटेशन कार्यक्रम स्किल डेवलपमेंट, व्यक्तित्व विकास, तकनीकी दक्षता, संवाद कौशल और छिपी प्रतिभाओं को निखारने पर केंद्रित रहेगा। शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि यह 14 दिवसीय अभियान नए छात्रों के लिए कॉलेज जीवन की मजबूत शुरुआत साबित होगा और उन्हें तकनीकी शिक्षा के साथ बेहतर करियर की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगा।