{"_id":"67d977d31eedbf77970d5b20","slug":"three-youths-harassed-teenager-police-registered-case-2025-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: तार-तार की आबरू...घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, फिर तीन युवकों ने की ऐसी हैवानियत; विरोध भी न कर सकी वो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तार-तार की आबरू...घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, फिर तीन युवकों ने की ऐसी हैवानियत; विरोध भी न कर सकी वो
Tue, 18 Mar 2025 07:14 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 18 Mar 2025 07:14 PM IST
सार
घर में घुसकर युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। मुंह खोलने पर भाई को जान से मार देने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर फिर घिनाैना काम किया। किशोरी को नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे वह विरोध भी नहीं कर सकी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के जलेसर थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ पहले तो युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। उसके चार दिन बाद नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ अपने दो दोस्तों संग मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। घर पहुंचकर किशोरी ने सारी बात अपनी मां को बताई। इसके बाद केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह अत्यंत गरीब है और आलू बीनने के साथ ही अन्य प्रकार की मजदूरी करती है। पति पलवल जिले में रहकर चिनाई मिस्त्री का काम करता है। तीन बच्चों में छोटी बेटी 17 वर्ष की है। 10 मार्च को बेटी घर पर अकेली थी, तभी गांव नबीपुर साथा निवासी अमन घर में घुस आया और डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कहा कि अगर किसी को बताया तो वह छोटे भाई को जान से मार देगा।
ये भी पढ़ें-दिहुली हत्याकांड: 44 साल बाद तीन को फांसी की सजा, फैसला सुन रोने लगे दोषी; 24 दलितों की हुई थी सामूहिक हत्या
ये भी पढ़ें-दिहुली हत्याकांड: 44 साल बाद तीन को फांसी की सजा, फैसला सुन रोने लगे दोषी; 24 दलितों की हुई थी सामूहिक हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद 14 मार्च को दोपहर के समय बेटी खेत पर चारा लेने जा रही थी, तभी रास्ते में अमन ने उसका हाथ पकड़कर सरसों के खेत में खींच लिया। वहां उसके साथी कुलदीप और धर्मेंद्र पहले से मौजूद थे। धमकी देते हुए उसको नशीला पदार्थ पिला दिया।
इसके बाद युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। काफी देर बाद बेटी घर पर लौटी और अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। आरोपियों का नाम बताते हुए कहा कि इन लोगों ने नशीला पदार्थ पिलाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। छोटे भाई को जान से मारने की धमकी देते हुए किसी को बात न बताने को कहा है।
ये भी पढ़ें-UP: नरेंद्र हत्याकांड...महिला व उसके प्रेमी को फांसी, बेल्टों से पीटकर की थी हत्या; वीडियो बना गले की फांस
ये भी पढ़ें-UP: नरेंद्र हत्याकांड...महिला व उसके प्रेमी को फांसी, बेल्टों से पीटकर की थी हत्या; वीडियो बना गले की फांस
सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है, जो भी तथ्य निकालकर आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है।