{"_id":"62e953e8c0f00748ed341458","slug":"three-vicious-arrested-with-12-stolen-bikes-etah-news-agr542138799","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की 12 बाइकों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की 12 बाइकों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
कोतवाली देहात पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोर ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। कोतवाली देहात की पुलिस ने चोरी की 12 बाइकों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग बाइकों को चोरी कर उनके नंबर और चेसिस नंबर बदलकर दूसरे जिलों में बेच देते थे। इनके पास से चेसिस नंबर बदलने के औजार बरामद हुए हैं। कोतवाली देहात में सीओ सिटी कालू सिंह ने मंगलवार को बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र के नगला गोकुल निवासी अखिलेश, मिरहची के गांव बड़ौली निवासी अजय कुमार व कोतवाली देहात के गांव असरौली निवासी संजीव प्रकाश को गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वह किसी वैध बाइक का नंबर चोरी की बाइकों पर डाल देते हैं। चेसिस नंबर भी बदलकर दूसरे लोगों को बेच देते हैं। वैध बाइक की आरसी देते हैं। आरोपियों की निशानदेही पर नगला समन व तिराहा से दोनों नहरों के बीच खंडहर से चोरी की 12 बाइक, रेती, हथौड़ी आदि औजार बरामद किए गए।
आरोपी एटा के अलावा कासगंज, हाथरस, गौतमबुद्धनगर आदि जिलों में चोरी की बाइकें बेचते थे। बरामद दो अपाचे बाइकों पर एक ही नंबर प्लेट और समान चेसिस नंबर मिला है। आरोपियों ने साथी पिलुआ निवासी मोहित व अलीगढ़ जनपद के पिसावा के डेटा खुर्द निवासी नवीन के भी नाम बताए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।