{"_id":"66c8bd2770e26c6ef90fc256","slug":"three-plants-yet-oxygen-is-being-purchased-from-aligarh-etah-news-c-163-1-sagr1019-121699-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तीन प्लांट, फिर भी अलीगढ़ से खरीदी जा रही ऑक्सीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तीन प्लांट, फिर भी अलीगढ़ से खरीदी जा रही ऑक्सीजन
Fri, 23 Aug 2024 10:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 23 Aug 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में तीन ऑक्सीजन प्लांट लगे हैं। इसके बावजूद कॉलेज के नए भवन में मरीजों को जरूरत पड़ने पर सिलिंडर से ऑक्सीजन दी जा रही है। यह ऑक्सीजन अलीगढ़ से खरीदी जा रही है।
कोरोना संक्रमण काल के दौरान मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की किल्लत हुई थी। बाद में यहां पीएम केयर फंड सहित एक अन्य फंड से ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना वर्ष 2021 में हुई। दोनों प्लांट करोड़ों रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए। एक प्लांट 833 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) क्षमता का है तो दूसरा 1000 एलपीएम का है। इसके अलावा कॉलेज को एक तरल ऑक्सीजन प्लांट और मिल गया। हालांकि यह अभी शुरू नहीं हुआ है।
कॉलेज में दो प्लांट संचालित हैं। एक प्लांट से इमरजेंसी में तो दूसरे प्लांट सें एसएनसीयू वार्ड में सप्लाई दी जा रही है। जबकि बड़ी संख्या में नए भवन में मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। लेकिन यहां ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं है। सिलिंडर से मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही है। ये सिलिंडर अलीगढ़ से भरकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
छोटे की 100 बड़े की कीमत 300 रुपये
अलीगढ़ से बी टाइप यानी छोटा सिलिंडर 100 रुपये में व बड़ा सिलिंडर 300 रुपये में भरकर आ रहा है। एक सप्ताह में अनुमानित छोटे- बड़े 30 से 35 सिलिंडर खर्च हो रहे हैं।
5 मंजिल तक मरीज हो रहे भर्ती
नए भवन में 5वीं मंजिल तक मरीजों को भर्ती किया जाता है। यहां प्रथम व द्वितीय तल पर मरीजों को देखने की व्यवस्था है। तृतीय तल पर स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग है। चतुर्थ पर बर्न वार्ड सहित ओटी है। पांचवें तल पर मेडिसिन सहित बच्चा वार्ड वर्तमान में संचालित है।
तरल ऑक्सीजन प्लांट अभी शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में दिक्कत आ रही है। कार्यदायी संस्था को कहा गया है कि पाइप लाइन डालकर कार्य पूरा करें। -डॉ. सुरेश चंद्रा, सीएमएस