फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three people injured in car collision

कारों की भिड़ंत में तीन लोग घायल

Wed, 19 Jan 2022 06:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 06:15 PM IST
विज्ञापन
Three people injured in car collision
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में घायलों का उपचार करते चिकित्साकर्मी।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। बागवाला थाना क्षेत्र में गोलाकुआं के पास दो कारों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इससे एक कार में सवार तीन व्यक्ति घायल हो गए। यह लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे थे। तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जैथरा थाना क्षेत्र के धुमरी निवासी शिवा बुधवार सुबह कार से दिल्ली जा रहे थे। उनके साथ फर्रुखाबाद के मोहल्ला नाला मछरट्टा निवासी मौसी पूजा व संध्या सहित कार में दो बच्चे भी मौजूद थे। मेडिकल कॉलेज में शिवा के परिजन अभिषेक ने बताया कि दिल्ली निवासी मौसी आरती की पुत्री की शादी 22 जनवरी को है। उसमें शामिल होने के लिए सभी लोग दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन

गोलाकुआं के पास एक कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। कार में बैठे बच्चे वर्षा व पल्लव को भी हल्की चोटें आई हैं। अभिषेक ने बताया कि दुघर्टना होते ही 108 एंबुलेंस के लिए कॉल की गई। लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस पर सभी को अपने वाहन से ही मेडिकल कॉलेज लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed