{"_id":"6a6e36b0871c5f2aa90c16aa","slug":"three-people-including-a-woman-bitten-by-a-snake-admitted-to-the-district-hospital-etah-news-c-175-1-agr1054-151519-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: महिला समेत तीन लोगों को सांप ने डसा, जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: महिला समेत तीन लोगों को सांप ने डसा, जिला अस्पताल में भर्ती
Sat, 01 Aug 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में शनिवार को सर्पदंश की अलग-अलग घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। खेत पर कामकाज के दौरान सांप के डसने से पीड़ितों की हालत बिगड़ गई, जिन्हें परिजन ने तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है।
सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव प्रीतम नगर निवासी दिलीप (15) पुत्र भूरेलाल शनिवार सुबह चार बजे खेत पर शौच के लिए गया था। इसी दौरान सांप ने उसके बाएं पैर में डस लिया। दूसरी घटना अमांपुर क्षेत्र के गांव रानामऊ की है। गांव के मोहन (30) पुत्र लालाराम को शुक्रवार को सांप ने डस लिया। पटियाली क्षेत्र के मोहल्ला मिश्राना निवासी मुन्नी देवी (55) पत्नी राजाराम को शनिवार सुबह खेत में पानी लगाने के लिए नाली साफ कर रही थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे सांप ने उनके बाएं हाथ के पंजे में डस लिया। जानकारी पर परिजन उन्हें पटियाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने बताया कि तीनों का उपचार चल रहा है। तीनों की हालत में सुधार है। सीएमएस डॉ.संजीव सक्सेना ने बताया कि सांप के डसने के बाद पीड़ित व्यक्ति को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराएं। इससे उसकी जान बचाई जा सके। संवाद