फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three miscreants of inter-district gang arrested

अंतरजनपदीय गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

Thu, 21 Jul 2022 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Three miscreants of inter-district gang arrested
एटा। लूट के इरादे से आए अंतरजनपदीय गिरोह के अलीगढ़ निवासी तीन बदमाशोें को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से तीन तमंचे और 26 कारतूस मिले हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि बुधवार शाम कोतवाली देहात प्रभारी जगदीश चंद्र, अपराध निरीक्षक नरेश सिंह ने कासगंज रोड स्थित आईटीआई के पास बिना नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल देखी।
विज्ञापन

इसे रुकवाकर बैग की तलाशी ली। बैग में तीन तमंचे व कारतूस बरामद हुए। आरोपियों ने बताया कि वह अलीगढ़ के रहने वाले हैं। अपने नाम इंद्रानगर निवासी लक्की, दहली गेट निवासी राहुल व चंद्रमोहन बताए। आरोपियों ने बताया कि यहां लूट के इरादे से आए थे। एएसपी ने बताया कि अभियुक्त शातिर किस्म के हैं। आसपास के जिलों में रैकी कर व्यापारी व राहगीरों से लूट करते हैं। अलीगढ़ में कई घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

एक इंटर तो दूसरा बीएससी का छात्र
पकड़े गए आरोपियों में चंद्रमोहन कक्षा 12 का छात्र है। उसके पिता कबाड़ का कारोबार करते हैं। जबकि लक्की बीएसएसी द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसके पिता ठेकेदारी करते हैं। लक्की के ऊपर शस्त्र अधिनियम के पहले भी मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed