{"_id":"643d84d47fb2f5a5e0015b76","slug":"three-members-of-auto-lifter-gang-arrested-two-cars-and-bikes-recovered-etah-news-c-25-1-127886-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ऑटो लिफ्टर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, दो कार व बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ऑटो लिफ्टर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, दो कार व बाइक बरामद
Mon, 17 Apr 2023 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
जैथरा/एटा। पुलिस को अंतरजनपदीय ऑटो लिफ्टर गैंग के तीन सदस्य पकड़ने में सफलता मिली है। इनसे दो कार और एक बाइक सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि थाना जैथरा प्रभारी रामेंद्र कुमार शुक्ला ने सूचना पर ऑटो लिफ्टर गैंग के राजा निवासी मोहल्ला लोहिया नगर कस्बा व थाना सिढपुरा जिला कासगंज, मंजू कश्यप निवासी मोहल्ला कांशीराम कस्बा व थाना अलीगंज और शाहरुख निवासी ग्राम टीकरी कला थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस को गिरफ्तार किया है। जबकि पूछताछ में एक आरोपी विशाल गुप्ता का नाम प्रकाश में आया है। इसकी तलाश की जा रही है।
बताया कि आरोपियों से चोरी की एक्सेंट व एक ईको कार, एक बाइक, दो तमंचे और छुरा बरामद किया गया है। 10 अप्रैल 2023 को मनोज प्रताप निवासी गांगूपुरा थाना जैथरा की ईको कार घर के सामने से चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तभी से चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस लगाई गई। सोमवार को सूचना मिलने पर दोपहर करीब एक बजे काली नदी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा बताया कि कोतवाली नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे मनोज निवासी पीपल अड्डा नगरसेन वाली गली को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।