फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three killed in accident , 40 injured

हादसे में तीन की मौत, 40 घायल

Sun, 03 May 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा Updated Sun, 03 May 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Three killed in accident , 40 injured
कासगंज सिकंद्राराऊ मार्ग के डुकरिया नगला पर तड़के सुबह बारातियों से भरी
विज्ञापन
बस-ट्रक की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि  बस-ट्रक के परखच्चे उड़ गए। बस चालक और दो बाराती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बस में बैठे 40 बाराती घायल हो गए। घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से एक दर्जन से अधिक  गंभीर घायलों को चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।



कासगंज के गांव मोहिनी मामूरगंज निवासी ग्रामीण मोतीलाल क ी बेटी क ी शादी थी। बारात बंटी निवासी हरदुआगंज अलीगढ़ से आई थी।बारात तड़के विदा हो गई। दूल्हा और उसके परिवारीजन अन्य गाड़ी से अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए। शादी समारोह में शामिल होने आए दूल्हे के रिश्तेदार बस से रवाना हो गए। बस जैसे ही डुकरिया नगला के समीप पहुंची तो सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक- बस की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि काफी तेज आवाज के साथ दोनों वाहनों के सामने से परखच्चे उड़ गए।  बस में सवार बारातियों में चीख-पुकार मच र्गई। सूचना पर पुलिस और ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे घायल बारातियों को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस के  जरिए सभी घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बस में चालक सुभाष निवासी कौढ़िया अलीगढ़, कंचनलाल (55) बाराती राजवीर निवासी नगला हाजी अलीगढ़ की मौत हो गई। उनके शव बस को काटकर पुलिस ने निकाले। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मोना (7) प्रेमपाल (37),  नितिन पुत्र (10) लोकेश (21), अनिकेत(10)चेतन(48), पुष्पेंद्र (17), कुंदन (50), जयप्रकाश (30) निवासी नगला हाजी अलीगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी घायलों को उच्च चिकित्सा के लिए मेडीकल कॉलेज के लिए रेफर किया।


ये हुए घायल
बस ट्रक की भीषण भिड़त में अन्य बारातियों में टेकचन्द्र(30), रिंकू (12), राजन(10), बाबूलाल (45), सत्यप्रकाश(42), नरायण सिंह (40), मुन्नालाल (35), कुंदन सिंह(50), प्रथांश(08), मुरारीलाल(40), कोटसिंह(20), पप्पू सिंह(35), गुडूडू (25), वीके (06), हीतमपुर, सुनील (17), गिरीश (22), सुभाष (30), अतर सिंह (30), सोनू (28) निवासी गढ़ नगला हाजी जनपद अलीगढ़ घायल हो गए। इन सभी घायलों का चिकित्सालय में चिकित्सकों ने उपचार किया।


घटना के बाद लगी वाहनों की कतारें
घटना के बाद दोनों ओर लंबी-लंबी कतारें लग गई। मारहरा चौकी प्रभारी धनश्याम सिंह ने लोगों की मदद से सभी घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि बस-ट्रक के परखच्चे उड़ गए। दोंनों को क्रेन की मदद से हटाकर आवागमन को सुचारु किया गया।  


प्रशासन बसपा नेता भी पहुंचे मौके पर
जिले के पुलिस अधिकारी और राजनीतिक दलों के लोग भी पहुंच गए। एडीएम बीएम मिश्र, सीओ एके सिंह, तहसीलदार आरपी वर्मा, कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर चिकित्सालय में पहुंच गए। बसपा नेता केपी सिंह, राजकुमार, डीपी सिंह, कमल बौद्ध भी चिकित्सालय पहुंचे।


अगर न जाता पीछे तो हो जाती हैल्पर की भी मौत
बस के  हैल्पर गिरीश निवासी मनसई थाना गंगीरी ने बताया कि वह बस चालक सुभाष के साथ ही उनके पास बैठा था तभी बस चालक ने हैल्पर को पीछे खिड़की बंद करने को भेज दिया। इसी बीच सामने से आ रहा अनियंत्रित ट्रक संख्या एमपी 06एचसी-1025 बस में आकर घुस गया। ट्रक के बस में घुसते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई और वह यात्रियों के बीच दब गया।  


अलीगढ़ से कासगंज दौडे़ परिवारीजन
बारातियों से भरी बस की दुर्घटना होने की जानकारी जब बारातियों के परिवारीजनो को हुई तो आनन-फानन में परिवारीजनों का कासगंज के संयुक्त चिकित्सालय में पहुंचना शुरू हो गया। मोहनी मामूरगंज से लड़की के परिवारीजन भी मौके पर आ गए। वहीं दूल्हा पक्ष से बारातियों के परिवारीजनों का चिकित्सालय में पहुंचना शुरू हो गया। अपनों की सही सलामती की जानकारी परिवारीजनों ने चिकित्सालय पहुंचते ही शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed