फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three killed, 14 injured in separate accidents

Etah News: अलग-अलग हादसों में तीन की मौत, 14 लोग घायल

Tue, 19 May 2026 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 19 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Three killed, 14 injured in separate accidents
पिलुआ के गांव पुठिया पर हुए सड़क हादसे में घायल युवक का होता उपचार। संवाद
जलेसर/अलीगंज। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में मंगलवार को तीन लोगों की मौत हो गई। 14 लोग घायल हुए हैं। हादसे पिलुआ, मारहरा, जलेसर और अलीगंज क्षेत्र में हुए। अलीगंज के हादसों में घायल दो लोगों उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि जलेसर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

अलीगंज कस्बे के मोहल्ला मेवाती में मंगलवार की सुबह ऑटो की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन सहित तीन लोग घायल हुए हैं। जैथरा थाना क्षेत्र के गांव लहचोरा निवासी विवेक, बहन वंदना और परिवार की रोशनी मंगलवार की सुबह बाइक से नीम करौली बाबा के दर्शन करने जा रहे थे। कस्बे से गुजरते समय उनकी बाइक ऑटो से टकरा गई, तीनों लोगों के गंभीर घायल होने पर एंबुलेंस से अस्पताल भेज गया। जहां से तीनों को गंभीर हालत में हायर सेंटर भेजा गया है। उपचार के दौरान विवेक की मौत हो गई। उधर कासगंज जिले के पटियाली थाना क्षेत्र के गांव मुंशीनगर निवासी संजय अपनी पत्नी नन्ही देवी और गांव के प्रदीप के साथ मंगलवार की सुबह बाइक से मैनपुरी जिले के आलीपुर खेड़ा जा रहे थे। दहेलिया पूठ गांव से गुजरते समय बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। बाइक के फिसलने पर तीनों लोग सड़क पर बुरी तरह रगड़ गए। हालत गंभीर हाेने पर तीनों लोगों को हायर सेंटर भेजा गया है। प्रदीप की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर जलेसर-अवागढ़ मार्ग पर स्थित ग्राम रामगढ़ी के समीप बीते सोमवार की शाम बाइक सवार की अज्ञात वाहन ने टक्कर से मौत हो गई। उसकी पहचान रंजीत (30 वर्ष) ग्राम हिम्मतपुर, थाना निधौली कलां (एटा) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि रंजीत सरायनीम स्थित अपनी बुआ के घर आया हुआ था। वहां से लौटने के दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




रोडवेज की चपेट से तीन बाइक सवार घायल, एक रेफर
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र के जीटी रोड स्थित पुठिया पर बाइक सवार तीन लोग रोडवेज की चपेट में आ गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हाथरस जिले के नगला मानधाती निवासी आशीष (20) मंगलवार को अपने बहनोई बॉबी उर्फ जितेंद्र (32) और गांव के ही रंजीत (32) के साथ बादामपुर गमी में जा रहे थे। बादामपुर में बहनोई के मौसा खत्म हो गए थे। तीनों लोग बाइक से जा रहे थे। तीनों लोग पिलुआ क्षेत्र के पुठिया के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही एक रोडवेज बस की चपेट में आ गए। इसमें आशीष टक्कर लगते ही दूर जाकर गिरा। उसके हाथ में रोडवेज बस का बोल्ट घुस गया। वहीं जितेंद्र और रंजीत के सिर में गंभीर चोटें आई। एंबुलेंस से तीनों मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। वहीं जितेंद्र की हालत गंभीर देखते हुए आगरा के लिए रेफर कर दिया।




ऑटो और बाइक में टक्कर, सात लोग घायल

मारहरा। गांव सुल्तानपुर के पास बाइक की टक्कर के बाद ऑटो पलट गया। इसमें सात लोग घायल हो गए। हाथरस जनपद के वाजिदपुर गांव से एक परिवार के लोग मारहरा क्षेत्र के भुरिगवां गांव में गेंदा लाल की मृत्यु पर गमी में शामिल होने जा रहे थे। गांव सुल्तानपुर के पास मारहरा की ओर से आ रही एक बाइक और मोहनपुरा की ओर से आ रहे ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार 70 वर्षीय प्रेमपाल सिंह, 50 वर्षीय जयदेवी, 16 वर्षीय संगीता, 65 वर्षीय भगवान देवी और 38 वर्षीय शांति देवी और दो बाइक सवार युवक घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया।

पिलुआ के गांव पुठिया पर हुए सड़क हादसे में घायल युवक का होता उपचार। संवाद

पिलुआ के गांव पुठिया पर हुए सड़क हादसे में घायल युवक का होता उपचार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed