फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   threatening to kill

लिपिक पर प्रधानाचार्य को जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Sun, 03 May 2020 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
threatening to kill
एटा। क्रिश्चियन एग्रीकल्चरल इंटर कॉलेज के लिपिक पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य के साथ अभद्रता एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। प्रधानाचार्य ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखित प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य विनय प्रसाद का आरोप है कि लॉकडाउन को पूर्ण अवकाश मान रहे लिपिक प्रमोद कुमार चरन अपने घर मेरठ चले जाते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में विद्यालय की विभिन्न सूचनाएं एवं अन्य कार्य बाधित हो रहे हैं। विद्यालय मूल्यांकन केंद्र भी है। फोन न उठाने पर जब मैसेज डाला तो भड़के लिपिक ने उनका नंबर ही ब्लाक कर दिया। आरोप है कि लिपिक ने कॉलेज परिसर स्थित आवास पर आकर अभद्रता की।
विज्ञापन

साथ ही परिवार संग जान से मारने की धमकी भी दी। प्रधानाचार्य ने मामले की लिखित शिकायत एसएसपी को देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं, लिपिक प्रमोद कुमार चरन का कहना है कि कार्यवाहक प्रधानाचार्य द्वारा लगाए गए आरोप झूठे हैं। उन्होंने पुलिस को भी झूठी शिकायत की है। मेरी उनसे कोई भी बात नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed