{"_id":"68388d59dd904a04ba08667a","slug":"thieves-targeted-a-house-for-the-second-time-in-nagla-bhaja-etah-news-c-163-1-sagr1016-134218-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नगला भजा में चोरों ने एक घर को दूसरी बार बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नगला भजा में चोरों ने एक घर को दूसरी बार बनाया निशाना
Thu, 29 May 2025 10:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 29 May 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
एटा। शहर के मोहल्ला नगला भजा में बुधवार की रात चोरों ने एक मकान को दूसरी बार निशाना बना लिया। जिसके चलते गृहस्वामी सोते रहे और चोर लगभग 6 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 15000 रुपये चोरी कर ले गए।
नगला भजा निवासी शैलेष कुमार ने बताया कि सब लोग अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। कूलर चलने की वजह से किसी प्रकार की आवाज सुनाई नहीं दे रही थी। सुबह 5 बजे के लगभग जब जागा तो देखा दूसरे कमरे का दरवाजा खुला हुआ है। अंदर जाकर देखा तो होश उड़ गए, अलमारी का ताला टूटा था और लॉकर भी खुला पड़ा था। जब पत्नी ने आकर देखा तो बताया कि इसमें से लगभग 6 लाख रुपये के गहने और 15000 रुपये चोरी कर लिए गए हैं।
शैलेष के अनुसार 1 सोने की चैन, 2 चूड़ी, 1 हार, एक जोड़ी कानों के झाले और टॉप्स, 1 सोने की अंगूठी चोरी की गई है। इससे पहले 12 सिंतबर 2023 को भी कुछ लोगों ने घर से चोरी की थी। उस समय पुलिस कुछ लोगों को पकड़ कर ले गई थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त रहते हैं। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पुलिस मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल कर रही है।