फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   There was a scuffle with the bank manager and employees who went to collect the money

Etah News: वसूली करने गए बैंक प्रबंधक और कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की

Wed, 23 Jul 2025 06:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 23 Jul 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
There was a scuffle with the bank manager and employees who went to collect the money
एटा। ऋण वसूली के लिए गांव नगला श्रीकृष्ण में गए बैंक शाखा प्रबंधक और कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों ने अभद्रता करते हुए धक्का-मुक्की कर दी। प्रबंधक ने जलेसर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसडीएम को प्रार्थनापत्र दिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा के मुख्य प्रबंधक प्रवीन कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि बुधवार को दोपहर के समय वह अपने अन्य बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ गांव नगला श्रीकृष्ण में गए थे। यहां के निवासी राकेश कुमार का खाता ऋण के कारण 2016 से एनपीए चल रहा है। इसी वजह से ऋण की वसूली के लिए वहां पहुंचे और धनराशि जमा करने को कहा।
विज्ञापन

इस पर राकेश के बेटे व अन्य लोगों ने मिलकर हमला कर दिया। गाली-गलौज करते हुए धक्का मुक्की करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। बैंक प्रबंधक ने मामले की शिकायत एसडीएम जलेसर भावना विमल से की है। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed