फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Theft of lakhs by breaking the lock of the businessman's house who went to bathe in the Ganges

गंगा नहाने गए व्यापारी के मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Mon, 26 Jul 2021 06:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs by breaking the lock of the businessman's house who went to bathe in the Ganges
अवागढ़ के मोहल्ला खिड़की में चोरी वाले घर में जांच करती फोरेंसिक टीम। - फोटो : ETAH
एटा/अवागढ़/जलेसर। गंगा नहाने गए व्यापारी के मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी कर ली गई। थाना व कस्बा अवागढ़ के मोहल्ला खिड़की निवासी व्यापारी मकान में बाहर से ताला लगाकर परिजनों के साथ गए हुए थे। इसके अलावा सकरौली थानांतर्गत गांव इसौली में चोरों ने एक डेरी और शराब की दुकान के ताले तोड़ दिए। डेरी से सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

अवागढ़ के मशीनरी व्यापारी नवीन गुप्ता ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर्व पर वह मां और पिता को गंगा स्नान कराने के लिए ऋषिकेश गए थे। इसके बाद रविवार देर शाम दिल्ली स्थित भाई के मकान में रुक गए। सोमवार सुबह करीब 5.30 बजे एक पड़ोसी ने फोन कर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा होने की जानकारी दी। अवागढ़ पहुंचकर नवीन गुप्ता ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें एक लाख 20 हजार नकदी, आठ जोड़ी पायल, एक कंदनी, सोने की अंगूठी, दो जंजीर, एक मंगलसूत्र, चार चूड़ी और एक एलईडी टीवी चोरी होना बताया है। इसकी कुल कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपये बताई गई है। प्रभारी निरीक्षक मानवेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने भी पड़ताल की है।
विज्ञापन

चोरी की दूसरी घटना सकरौली थाना क्षेत्र के गांव इसौली की है। यहां शिव डेयरी और उसके बगल में अंग्रेजी शराब की दुकान है। रविवार रात चोरों ने दोनों दुकानों के ताले तोड़ दिए। डेरी में रखे इनवर्टर, तीन बैटरी, गैस सिलिंडर को चोर ले गए। शराब की दुकान से चोरी नहीं कर सके। सोमवार सुबह डेरी मालिक प्रबल प्रताप सिंह ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष सत्यवीर सिंह फोरेंसिक एवं डॉग स्क्वैड टीम के साथ पहुंचे। टीम ने गहनता से जांच-पड़ताल की और नमूने भी लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed