फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The youth was shot due to enmity, referred

रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, रेफर

Sun, 23 Jan 2022 06:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
The youth was shot due to enmity, referred
अलीगंज। नयागांव थाना क्षेत्र के गांव बिनोरा में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दी गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया, जहां से रेफर कर दिया गया। पांच लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। घायल रविंद्र के चाचा कमलेश ने बताया कि पूर्व में गांव के ही लवकुश की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी। जिस मामले में रविंद्र का भाई लालू समेत 7 लोगों को पुलिस ने जेल भेजा था। मामले में कुछ लोगों की जमानत हो गई लेकिन लालू अभी भी जेल में है।
विज्ञापन

रंजिश जमीन को लेकर चल रही थी। वहीं घायल ने बताया कि सुबह तड़के घर से शौच को गया था। पहले से घात लगाए मोटरसाइकिलों पर सवार पांच लोगों ने घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। गोली कंधे में लगी। आरोप लगाया कि जमीन की पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही संदेश के भाई रामकरण और उसके साथियों ने मिलकर गोली मारी है। नयागांव थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश है। जिसको लेकर यह घटना हुई है। पूर्व की हुई घटना में गैंगस्टर एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई थी। हत्या के मामले में 7 लोगों को जेल भेजा गया था। जिसमें घायल रविंद्र का भाई लालू अभी भी जेल में है। अभी घायल के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed