{"_id":"66df2dc42fc908962805ce26","slug":"the-woman-was-in-her-maternal-home-for-one-and-a-half-years-her-husband-committed-suicide-etah-news-c-163-1-sagr1018-122550-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: डेढ़ साल से मायके में थी महिला, पति ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: डेढ़ साल से मायके में थी महिला, पति ने की आत्महत्या
Mon, 09 Sep 2024 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 09 Sep 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
एटा। निधौली कलां थाना क्षेत्र में युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। डेढ़ साल से उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। जिसके चलते वह अवसाद में था।
थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर निवासी मुकेश (40) ने रविवार देर शाम गांव के पास पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन शव को उतारकर घर ले आए। मृतक के भतीजे विपिन ने बताया कि चाचा की शादी करीब 6 वर्ष पूर्व लोनी निवासी कंचन देवी से हुई थी। करीब डेढ़ साल पहले दोनों में कहासुनी होने पर चाची अपने मायके में चली गईं और वहीं रहने लगीं। जबकि दोनों बच्चों को यहीं छोड़ गईं थीं। चाचा ने कई बार उनको बुलाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं आईं।इसे लेकर चाचा परेशान रहते थे।
रविवार देर शाम घर से खेत में पानी लगाने की बात कहकर वह गए थे। उसी दौरान पत्नी को फोन भी किया और घर आने को लेकर फोन पर ही आपस में कहासुनी भी हुई। इसके बाद खेत पर पहुंचकर जामुन के पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।