{"_id":"675dbf75919d83334700624a","slug":"the-woman-died-of-heart-attack-and-infection-etah-news-c-163-1-eta1001-126956-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हृदयाघात और संक्रमण से हुई थी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हृदयाघात और संक्रमण से हुई थी महिला की मौत
Sat, 14 Dec 2024 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 14 Dec 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना बागवाला के गांव गढ़ी तालुका बरौली निवासी एक महिला की प्रसव के 7 दिन बाद मौत हो गई थी। पति ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण शरीर में संक्रमण और हृदयाघात बताया है।
गांव गढ़ी तालुका बरौली निवासी पंकज ने बताया कि 4 दिसंबर को पत्नी बबीता उर्फ सुनीता को प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागवाला पर भर्ती कराया। यहां 5 दिसंबर को बबीता ने बेटे को जन्म दिया। 7 दिसंबर को एक बार फिर से बबीता की तबीयत खराब हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, तो उपचार के बाद 11 दिसंबर को छुट्टी कर दी गई।
आरोप लगाया है कि बिना मुझे पूछे ही मेरी पत्नी के कॉपर-टी लगा दी गई। इसकी वजह से तबीयत बिगड़ गई और 12 दिसंबर की देर शाम उसकी मौत हो गई। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण शरीर में संक्रमण और हृदयाघात बताया गया है। मामले में सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। जो भी चीजें निकलकर सामने आएंगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।