{"_id":"67db0b8c063ba2ad880df5e5","slug":"the-woman-died-due-to-suffocation-revealed-in-the-pm-report-etah-news-c-163-1-eta1001-131146-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दम घुटने से हुई थी महिला की मौत, पीएम रिपोर्ट में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दम घुटने से हुई थी महिला की मौत, पीएम रिपोर्ट में खुलासा
Wed, 19 Mar 2025 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 19 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
एटा। निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव नगला दुर्जन में सोमवार को एक महिला का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होना सामने आया है। मृतका के भाई ने बहनोई सहित 5 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला बंदी निवासी दीपक कुमार ने बताया कि बहन सारिका का 2019 में नगला दुर्जन निवासी टीटू उर्फ सुरजीत के साथ विवाह किया था। सामर्थ्य के अनुसार काफी दान-दहेज व गृहस्थी का सामान दिया था।
कुछ समय बाद ही बहनोई व अन्य लोग अतिरिक्त दहेज के लिए बहन को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। कई बार समझाया लेकिन, यह लोग नहीं माने। 2 वर्ष से तो बहन को बहुत ही ज्यादा परेशान कर रहे थे। कभी 50000 रुपये तो कभी बुलेट बाइक की मांग करते थे। उन्होंने बताया कि जब हम लोग उनकी मांग पूरी नहीं कर सके, तो सोमवार को बहन को गला दबाकर मार दिया और भाग गए।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत दम घुटने से होना सामने आया है। मामले में दीपक ने बहनोई टीटू उर्फ सुरजीत, दिनेश चंद्र, पूजा देवी, अनीता देवी और हरकेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है। संवाद