{"_id":"699c9f0a036f3c3e6e09d4c4","slug":"the-wifes-brothers-entered-the-house-and-beat-up-the-brother-in-law-and-his-father-etah-news-c-163-1-eta1003-146842-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पत्नी के भाइयों ने घर में घुसकर जीजा और पिता को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पत्नी के भाइयों ने घर में घुसकर जीजा और पिता को पीटा
Tue, 24 Feb 2026 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
जलेसर। नगर के मोहल्ला शेरगंज के राजेंद्र गौतम ने पत्नी के भाइयों पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटने का आरोप लगाया है, हमले में राजेंद्र के पिता भी चोटिल हुए हैं। राजेंद्र का आरोप है कि उसकी पत्नी के परिजन जबरन 25 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं, उसकी पत्नी और बच्चे भी उनके कब्जे में हैं।
कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में राजेंद्र गौतम ने बताया वर्ष 2012 में उसकी शादी आगरा के अशोक कुमार की पुत्री शालू से हुई थी। उसके एक बेटा और एक बेटी है, जिनको कुछ माह पहले अशोक कुमार बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। पत्नी और बच्चे उनके बहकावे में हैं, अशोक कुमार उनकी सामाजिक छवि धूमिल करने को साजिश करते रहते हैं।
वह लगातार 25 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। 16 फरवरी को उसकी पत्नी के भाई अनिकेत एवं शुभम जबरन घर में घुस आए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने कहा प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज को जांच में शामिल कर कार्रवाई की जा रही है।