फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The wedding procession arrived without lehenga and slippers and was returned empty handed.

Etah News: लहंगा-चप्पल बिना पहुंची बरात को बैरंग लौटाया

Wed, 17 Jul 2024 10:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 17 Jul 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
The wedding procession arrived without lehenga and slippers and was returned empty handed.
मिरहची। दुल्हन के लिए शगुन का लहंगा व चप्पल लेकर नहीं पहुंचने वाली बरात को लड़की पक्ष के आक्रोश का सामना करना पड़ गया। बरात को बैरंग लौटा दिया गया। अगले दिन सुबह से शाम तक पंचायत चली। तब जाकर समझौता हुआ और दुल्हन की विदा की गई।
विज्ञापन

मिरहची थाना क्षेत्र के जिन्हैरा की बरात 15 जुलाई को कासगंज जनपद के गांव कुरामई में पहुंची। यहां उदयवीर सिंह कुशवाहा की पुत्री कुमकुम से शादी होनी थी। गांव कुरामई और जिन्हैरा की दूरी एक किलोमीटर भी नहीं है। लेकिन सीमा क्षेत्र की वजह से जनपद अलग-अलग हैं। बरात पहुंचने पर जब शगुन का लहंगा और चप्पल मांगा गया तो इसके बारे में मना कर दिया गया। इसे लेकर लड़का और लड़की पक्ष में विवाद हो गया और शादी के रंग में भंग पड़ गया। ऐसे में वैवाहिक रस्में भी नहीं हुईं और बरात बिना दुल्हन के वापस लौट आई।
विज्ञापन

संभ्रांत लोगों एवं समाजसेवियों को विवाद तथा बिना दुल्हन बरात लौटने की जानकारी हुई तो उन्होंने मंगलवार को वहां पहुंचकर वार्ता की। घंटों चली पंचायत के दौरान देरशाम तक समझौता हो गया। लड़का-लड़की दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी गलतियां मानकर सात फेरे की रस्म पूरी कराई। इसके बाद दुल्हन को दूल्हा दीपक के साथ विदा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed