फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The villagers surrounded the SP office

ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस घेरा

Mon, 15 Dec 2014 11:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Mon, 15 Dec 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
The villagers surrounded the SP office
सिढ़पुरा क्षेत्र से लापता हुए ग्रामीण चिकित्सक का पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा पाई है। तीन दिन पूर्व चिकित्सक लापता हो गए थे। परिवारीजनों एवं ग्रामीणों ने इस मामले में सोमवार को एसपी ऑफिस का घेराव कर प्रदर्शन किया और कासगंज सोरो रोड पर जाम लगाया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन



गौरतलब हो कि अपहरण का शिकार खेत पाल को शेरगढ़ के पूरन सिंह ने पत्नी को दवा देने को बुलाया था। खेत पाल रात को नहीं गया लेकिन सुबह वह दवा लेने चला गया। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उसकी साइकिल एक सरकारी नलकूप के पास खड़ी मिली। इसके बाद से चिकित्सक खेतपाल का कोई सुराग नहीं लगा है। परिवारीजनों ने पूरन सिंह व एक अन्य परिवारीजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन



उन्होंने चिकित्सक की हत्या की भी आंशका रखी है। सोमवार को आक्रोशित परिवारीजन एसपी कार्यालय जा पहुंचे। जहां कार्यालय का घेराव कर आक्रोशितों ने जाम लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बसपा विधायक ममतेश शाक्य भी मौके पर आ गए। उन्होनें ग्रामीणों की ओर से एसपी से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी की हालत बिगड़ी
 ग्रामीण चिकित्सक खेतपाल का अभी तक सुराग न लगने के कारण परिवारीजन चीत्कार कर रहे थे। खेतपाल की पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल था। प्रदर्शन के दौरान  ग्रामीण चिकित्सक की पत्नी की तबियत बिगड़ गई। उसे चिकित्सालय ले जाया गया।


‘कासगंज में पुलिस व्यवस्था तार-तार’
बसपा विधायक ममतेश शाक्य ने कासगंज पुलिस पर आपराधिक मामलों में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिले में पुलिस व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। गंभीर अपराधाें की मिनी माइजेशन में पुलिस लगी रहती है। सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के इशारे पर पुलिस कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही वह इस मामले को विधान सभा में उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed