{"_id":"67f9549842cc6b8e610d4415","slug":"the-village-mourns-the-death-of-the-police-inspectors-son-in-an-accident-etah-news-c-163-1-sagr1016-132193-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पुलिस इंस्पेक्टर के बेटे की दुर्घटना में मौत से गांव में शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पुलिस इंस्पेक्टर के बेटे की दुर्घटना में मौत से गांव में शोक
Fri, 11 Apr 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 11 Apr 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
फोटो :24: सत्यम सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : सत्यम सिंह की फाइल फोटो।
राजा का रामपुर। अलीगंज ब्लॉक क्षेत्र के गांव गढि़या जगन्नाथ के रहने वाले पुलिस इंस्पेक्टर के इकलौते पुत्र की शुक्रवार को कन्नौज में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पूरे गांव में शोक छा गया।
गढ़िया जगन्नाथ निवासी इंस्पेक्टर शिवकुमार सिंह राठौर की मां की बुधवार को तेरहवीं थी। इसे करने के बाद वह कानपुर होते हुए परिवार के साथ झांसी ड्यूटी पर जा रहे थे। गाड़ी में इकलौता पुत्र सत्यम (27), पुत्रवधू व पत्नी सहित चार लोग बैठे थे। शिवकुमार के बड़े भाई रामकिशोर ने बताया कि भैया वर्तमान में झांसी के थाना मऊरानी में प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात हैं।
बृहस्पतिवार की देर रात वापस जाने के लिए निकले थे। फर्रुखाबाद-कानपुर रोड पर कन्नौज जिले में कार एक खंभे से से टकरा गई। गाड़ी को भतीजा सत्यम चला रहा था। कानपुर के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई। जबकि भाई शिवकुमार सहित भाभी व सत्यम की पत्नी घायल हैं। सत्यम के निधन की सूचना मिलने पर गांव शोक का माहौल है।