फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The Tricolour is bringing colour to the lives of economically disadvantaged women.

Etah News: आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के जीवन में रंग भर रहा तिरंगा

Sat, 08 Aug 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 08 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
The Tricolour is bringing colour to the lives of economically disadvantaged women.
जैथरा में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तिरंगा तैयार करती हुई। स्रोत विभाग
एटा। हर घर तिरंगा अभियान से महिलाओं समूह में काम करने वाली महिलाओं की आय बढ़ेगी। जिले में इस बार 1.70 लाख तिरंगा बनाने का जिम्मा महिलाओं को सौंपा गया है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों को ध्वज तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिले के सभी विकासखंडों में 35 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 516 महिलाएं तिरंगा निर्माण में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

डीसी एनआरएल विकल कुमार ने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों के स्वयं सहायता समूहों को तिरंगा निर्माण का लक्ष्य आवंटित किया गया है। जिले के आठ ब्लॉक के 35 स्वयं सहायता समूहों को 21,250 तिरंगे तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। इस प्रकार जिले में कुल 1.70 लाख राष्ट्रीय ध्वज तैयार किए जाने हैं।
विज्ञापन




एक झंडे के लिए 20 रुपये का भुगतान
तिरंगा निर्माण करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को इस कार्य के लिए पारिश्रमिक भी दिया जाएगा। प्रत्येक तैयार तिरंगे के लिए 20 रुपये का भुगतान निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले में 15 अगस्त तक लहराएंगे चार लाख तिरंगे
एटा। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अरविंद सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम ने अधिकारियों को अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में 15 अगस्त तक चार लाख तिरंगे फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने सरकारी व निजी भवनों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, कार्यालयों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा लगाने के साथ ही लोगों को अपने घरों पर ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। 6 से 8 अगस्त प्रथम, 9 से 12 अगस्त द्वितीय और 13 से 15 अगस्त तक तृतीय चरण में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इनमें तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरी, तिरंगा वितरण, सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम शामिल हैं। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भी कार्यक्रम होंगे। डीएम ने तिरंगे की गरिमा व सम्मान का विशेष ध्यान रखते हुए अभियान की प्रभावी मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ राजेंद्र प्रसाद मिश्र, एडीएम प्रशासन संगम लाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed