फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The thieves who boarded the bus tried to snatch the operator's bag

बस में चढ़े चोरों ने परिचालक का थैला छीनने का किया प्रयास

Thu, 16 Sep 2021 06:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
The thieves who boarded the bus tried to snatch the operator's bag
रोडवेज बस में मारपीट करने वालो को पकड़ कर ले जाती पुलिस ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित अलीगंज रोड तिराहा के पास से चार चोर बुधवार रात सैफई डिपो की बस में चढ़ गए। परिचालक का रुपये से भरा थैला छीनने का प्रयास किया। यात्रियों व परिचालक ने विरोध किया तो उनको पीट दिया। दो चोरों को यात्रियों ने पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। परिचालक ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सैफई डिपो के बस परिचालक श्रीकृष्ण का कहना है कि बस में चार लोग अलीगंज रोड तिराहा से बुधवार रात करीब 11 बजे चढ़ गए। कुछ दूर चलने के बाद रुपयों का थैला छीनने का प्रयास किया। इसका यात्रियों और मैंने विरोध किया तो चारों ने मारपीट करना शुरू कर दी। इसके बाद रास्ते में बस धीमी हुई तो दो चोर उतर गए और बस पर पथराव कर दिया। इससे बस का एक शीशा टूट गया। बस में सवार दो चोरों को पकड़ लिया। दोनों ने डाक बगलिया पर बस से उतरने का प्रयास किया। पकड़े गए दोनों चोरों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि अलीगंज तिराहा से चार शराबी बस में सवार हो गए थे। उनके द्वारा बस यात्रियों व परिचालक के साथ मारपीट की गई है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। पकड़े गए आरोपी गोपाल और सुरजीत निवासी नगला नौकस थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed