फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The teacher suffered a heart attack while getting off the bus, died

बस से उतरते समय शिक्षक को पड़ा दिल का दौरा, मौत

Fri, 12 Aug 2022 06:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
The teacher suffered a heart attack while getting off the bus, died
एटा। रक्षाबंधन के त्योहार पर पत्नी को लेकर 56 वर्षीय शिक्षक दिल्ली से एटा स्थित ससुराल में आ रहे थे। बृहस्पतिवार की देरशाम बस से उतरते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। पत्नी एक नर्सिंग होम लेकर गईं। वहां से मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। जहां चिकित्सक ने मृत बता दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आंबेडकरनगर निवासी प्रमोद ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि जलेसर थाना क्षेत्र के गढ़िया कन्नपुर निवासी बहनोई ऊदल सिंह दिल्ली के केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक थे। वहीं विकासपुरी में रहते थे। बृहस्पतिवार की सुबह अपनी पत्नी सरोज को लेकर रक्षाबंधन के त्योहार पर आ रहे थे। यहां शहर के मोहल्ला आंबेडकर नगर में ससुराल है। रात लगभग साढ़े आठ बजे बस एटा रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंची। जहां उनको बस से उतरते समय दिल का दौरा पड़ गया। कोतवाली नगर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed