फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The target of maize purchase was achieved a day earlier

Etah News: एक दिन पहले मक्का खरीद का लक्ष्य हुआ पूरा

Wed, 30 Jul 2025 05:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 30 Jul 2025 05:37 PM IST
विज्ञापन
The target of maize purchase was achieved a day earlier
एटा। सरकारी क्रय केंद्रों पर बृहस्पतिवार शाम से मक्का खरीद बंद हो जाएगी। इससे एक दिन पहले जिले में मक्का खरीद का 1700 मीट्रिक टन का लक्ष्य पूरा हो गया।
विज्ञापन

मक्का खरीद के लिए 7 सरकारी क्रय केंद्र बनाए गए हैं। 15 जून से खरीद शुरू की गई थी। विपणन विभाग द्वारा लगातार किसानों को जागरूक कर क्रय केंद्रों पर मक्का बेचने के लिए प्रेरित किया जा रहा था जिससे चलते समय से सरकारी मक्का खरीद की पूर्ति हो सकी। शुरूआत में मंडी समिति में आढ़ती 1950 से 2000 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मक्का खरीद कर रहे थे।
विज्ञापन

सरकारी केंद्रों पर 2225 का भाव था। फिर भी किसान रुचि नहीं ले रहे थे। दरअसल, आढ़ती 16-17 प्रतिशत तक नम मक्का की भी खरीद कर रहे थे। सरकारी केंद्र पर 14 प्रतिशत तक नमी वाली ही मक्का ली जा रही थी। पंजीकरण समेत अन्य समस्याएं होने से किसान रुचि नहीं दिखा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विपणन अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि खरीद की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। किसानों को केंद्रों पर मक्का बेचने के लिए प्रेरित किया गया था जिसके तहत मक्का का लक्ष्य समय से पहले ही पूर्ण कर लिया गया। शुरूआत से क्रय केंद्रों पर किसानों ने मक्का बेचने के लिए रुचि नहीं दिखाई थी। दस दिन पूर्व तक किसान आढ़तियों के यहां मक्का की ब्रिकी कर रहे थे।

कुछ पोर्टल की समस्या तथा कुछ मक्का को बारिश से सुरक्षित करने की समस्या के चलते किसान क्रेंद्रों पर नहीं पहुंच रहे थे। बाद में किसानों की जागरूकता के परिणाम स्वरूप लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed