Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The strangulation of his wife became a hindrance in illicit relations

अवैध संबंधों में बाधक बनी पत्नी की गला दबाकर हत्या

Thu, 24 Jun 2021 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
The strangulation of his wife became a hindrance in illicit relations
एटा। अवैध संबंधों में बाधक बनने पर पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मोहल्ला चित्रगुप्त कॉलोनी में बृहस्पतिवार सुबह की यह घटना है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मीना देवी (30) पत्नी विपिन चौहान की हत्या की सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे पुलिस चित्रगुप्त कॉलोनी में पहुंची। मृतका के भाई मुकुल कुमार निवासी नगला खंगार थाना जैथरा का कहना है बहन की शादी वर्ष 2009 में विपिन के साथ हुई थी, इनके तीन बच्चे भी हैं। विपिन के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी बहन को तीन साल पहले हुई। विरोध करने पर विपिन आए दिन मारपीट करता था। आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह विपिन के पास उस महिला का फोन आया। बहन ने विरोध जताया तो विपिन ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पड़ोसियों के माध्यम से जानकारी मिलने पर एटा आए तो उसका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुभाष बाबू ने बताया कि सूचना पर वहां पहुंचे तो महिला का शव मिला। हत्या करने का आरोप लगाया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। इसकी रिपोर्ट में हत्या होने की पुष्टि होती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed