फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The story of Sanjay and Ravikant fascinated the mind in the competition

Etah News: प्रतियोगिता में संजय और रविकांत की कहानी ने मोहा मन

Fri, 02 Dec 2022 06:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
The story of Sanjay and Ravikant fascinated the mind in the competition
एटा। एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत भारतीय लोक कथाओं पर आधारित जनपद स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन डायट में हुआ। शिक्षक संजय और रविकांत की कहानियों ने सभी का मन मोहा। उप शिक्षा निदेशक एवं प्राचार्य डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कहानी बच्चों के मानसिक विकास का एक उचित माध्यम है, जिसे बढ़ाना अति आवश्यक है। वर्तमान कहानी प्रतियोगिता प्रचलित लोक कथाओं पर आधारित है। जिससे बच्चे विभिन्न राज्यों की कहानियां सुनकर विभिन्न मूल्यों का विकास करने में सक्षम होंगे। इस प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर प्रथम स्थान संजय सिंह सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय पीपलटोला तथा द्वितीय स्थान बिंबसार बौद्ध प्राथमिक विद्यालय दहेलिया जैथरा ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्तर पर प्रथम स्थान रविकांत शर्मा उच्च प्राथमिक विद्यालय ऊंचागांव और द्वितीय स्थान कविता सिंह सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय भूपालपुर, निधौलीकलां ने प्राप्त किया। सभी को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। प्रथम स्थान पर आने वाले शिक्षक अब राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। निहारिका वर्मा, प्रेक्षा तिवारी, प्रियंवदा, शिवानी केशवम सुनील कुमार आदि शिक्षकों ने भी अपनी कहानियां सुनाईं। प्रतियोगिता प्रभारी डायट प्रवक्ता राजीव भारती ने संचालन किया। निर्णायक मंडल में प्रवक्ता डॉ. गौरी पांडे, कुसुमलता आदि शामिल रहे। जबकि प्रवक्ता डॉ. जगमोहन सिंह, दिगंबर सिंह, अनिल परिहार, विवेक कुमार ने सभी का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed