{"_id":"68a9f95ea210ed715b0f4d3b","slug":"the-slow-pace-of-farmer-registry-is-reducing-the-interest-of-farmers-etah-news-c-163-1-eta1002-137970-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: फार्मर रजिस्ट्री की धीमी गति से किसानों की रुचि कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: फार्मर रजिस्ट्री की धीमी गति से किसानों की रुचि कम
Sat, 23 Aug 2025 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 23 Aug 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
एटा। किसान फार्मर रजिस्ट्री को लेकर रुचि नहीं दिखा रहे। जिले में 324764 किसानों में मात्र 161000 किसानों ने ही फार्मर रजिस्ट्री कराई है। बिना रजिस्ट्री किसानों को मिलने वाली सुविधाएं रुक सकती हैं। हालांकि रजिस्ट्री कराने के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
सरकार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री के लिए जोर दे रही है। किसान फार्मर रजिस्ट्री में रुचि नहीं ले रहे हैं। अब तक जिले में कुल 49.50 फीसदी फार्मर रजिस्ट्री ही हो सकी हैं। किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कृषि विभाग की ओर से ग्राम पंचायताें में कैंप लगाकर रजिस्ट्री कराई गई थी। 22 अगस्त तक जनपद में 161000 किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री कराई हैं। जनपद प्रदेश स्तर पर 47वें स्थान पर है।
सितंबर में फार्मर रजिस्ट्री के लिए फिर से अभियान चलाएंगे। किसान जन सेवा केंद्रों पर जाकर फार्मर रजिस्ट्री करा सकता है लेकिन किसान रजिस्ट्री के लिए रुचि नहीं दिखा रहा है। प्रदेश व केंद्र सरकार की किसी भी लाभकारी योजना का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसान भविष्य में सरकारी योजनाओं के लाभ लेने से वंचित हो सकते हैं। - सुमित कुमार, उप निदेशक कृषि