फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The salary of the scavengers will come out with the signature of the principal and the secretary

अब ग्राम प्रधान व सचिव के हस्ताक्षर से निकलेगा सफाईकर्मियों का वेतन

Tue, 26 Oct 2021 07:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
The salary of the scavengers will come out with the signature of the principal and the secretary
एटा। पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारी कई विभागों से संबद्ध हैं और इनके वेतन का पेरोल भी संबंधित विभाग से बनकर पंचायती राज विभाग में पहुंचता था। जिस पर वेतन का आहरण किया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब ग्राम प्रधान व सचिव के हस्ताक्षर से ही सफाईकर्मियों का वेतन निकलेगा।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मचारियों के वेतन के आहरण पर शिकंजा कसा गया है। अब किसी भी सफाई कर्मचारी के वेतन का पेरोल जारी करने से पहले संबंधित ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान, सचिव के हस्ताक्षर तथा एडीओ पंचायत की संस्तुति के बाद ही पेरोल पंचायती राज विभाग में मान्य होगा। अभी तक ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारी के किसी अन्य अधिकारी के कार्यालय या आवास पर संबद्ध होने के बाद भी उनका पेरोल सीधे पंचायती राज कार्यालय में पहुंचता था।
विज्ञापन

एडीपीआरओ मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि सफाई कर्मचारियों का अक्तूबर का वेतन ग्राम प्रधान, सचिव के हस्ताक्षर के बाद एडीओ पंचायत की संस्तुति पर ही देय होगा। इससे सफाई कर्मचारियों की ग्राम पंचायत में उपस्थिति की हकीकत का भी पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed