{"_id":"438a3a3f5f9989236e0c903a3aadc6d7","slug":"the-review-of-district-participated-on-dd-bihar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की समीक्षा का डीडी बिहार पर जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की समीक्षा का डीडी बिहार पर जलवा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Wed, 02 Dec 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर की समीक्षा गौर टीवी पर्दे के अलावा बालीवुड, गुजराती और अन्य फिल्मों में अपने एक्टिंग का हुनर दिखा रही हैं। डीडी बिहार पर लक्ष्मी टीवी सीरियल में बिंदिया के रूप में मुख्य भूमिका में हैं।
टीवी के पर्दें के अलावा गुजराती फिल्म मौज मस्ती में भी वह हीरोइन की भूमिका कर चुकी हैं। इस फिल्म के स्टार सौरभ राजगुरु हैं। गुजरात में विभिन्न स्थानों पर इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। समीक्षा ने हिंदी फिल्म कथा संपत भी साइन की है। जिसकी शूटिंग भी फरवरी में मुंबई और अन्य स्थानों पर होगी। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मुकेश तिवारी, संजय मिश्रा, दीपक दोहरियाल के साथ फिल्म चालबाज में भी काम किया है।
समीक्षा ने अमर उजाला को बताया कि टीवी सीरियल निशा और उसके कजिन से उसने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह लगातार एक्टिंग की दुनिया में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि डीडी बिहार पर रात साढ़े नौ बजे हर शनिवार-रविवार को लक्ष्मी सीरियल प्रसारित होगा, जिसमें उनका लीड रोल है।
विज्ञापन
उसके साथ मुख्य भूमिका निभाने वाले विनोद त्रिपाठी, फिल्म स्टार सनी देओल के साथ कर्ज, गुंडा, बिल्ला नंबर 786 जैसी फिल्मों में भूमिका निभा चुके हैं। समीक्षा ने बताया कि स्टार प्लस के वीरा टीवी सीरियल में भी वह भूमिका निभा चुकी हैं। लाइफ ओके और सावधानी इंडिया में भी अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेर चुकी हैं।