फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The rescue operation lasted four hours and the crocodile was released into the Hazara Canal.

Etah News: चार घंटे चला मगरमच्छ का रेस्क्यू ऑपरेशन, हजारा नहर में छोड़ा

Sat, 18 Oct 2025 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 18 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
The rescue operation lasted four hours and the crocodile was released into the Hazara Canal.
गांव ककरावली में मगरमच्छ का रेस्क्यू करती वन विभाग की टीम। स्रोत वन विभाग - फोटो : samvad
एटा। विकासखंड निधौली कलां के गांव ककरावली में शुक्रवार सुबह मगरमच्छ के आने से लोग भयभीत हो गए। वन विभाग की टीम ने चार घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन कर मगरमच्छ को हजारा नहर में छोड़ दिया।
विज्ञापन

सुबह करीब 6 बजे गांव ककरावली में लोग खेत में मगरमच्छ देखकर डर गए। इसकी खबर फैलते ही वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सुबह करीब 7 बजे वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। उसे ट्रेक्टर ट्रॉली में रखकर हजारा नहर में छोड़ दिया। डीएफओ सुंदरेशा ने बताया कि ककरावली गांव हजारा नहर से करीब एक किलोमीटर दूर है। हजारा नहर में कई सारे मगरमच्छ है। उसमें एक मगरमच्छ गांव में घुस गया। सूचना मिलते ही मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया। मगरमच्छ की लंबाई करीब 9 फीट थी। टीम में वन रक्षक आशुतोष कुमार, वन दरोगा विकास, अमित कुमार, उजीर यादव, लला शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed