{"_id":"68836ad4f3b80a45940a4972","slug":"the-rape-accused-was-caught-4-hours-after-the-report-was-filed-etah-news-c-163-1-eta1001-136756-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रिपोर्ट दर्ज होने के 4 घंटे बाद पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रिपोर्ट दर्ज होने के 4 घंटे बाद पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी
Fri, 25 Jul 2025 05:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 25 Jul 2025 05:00 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना राजा का रामपुर क्षेत्र में 8 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करीब सात दिन पहले दुष्कर्म किया गया। रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के 4 घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 8 वर्षीय बेटी 18 जुलाई की शाम को शौच करने जा रही थी। तभी गांव के ही सुशील कुमार ने बालिका को रोक लिया और रुपयों का लालच देकर आम के बाग में ले गया। वहां पहुंचकर पेड़ पर चढ़ाने के बहाने गिरा दिया और इसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बेटी किसी तरह से उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजन को घटना के बारे में बताया।
हालत गंभीर देखते हुए परिजन बालिका को फर्रुखाबाद के एक क्लीनिक में ले गए और वहां उपचार कराया। हालत सुधरने पर घर ले आए उसके बाद बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने तेजी से आरोपी की तलाश की। परिणामस्वरूप 4 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।