फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The problem of waterlogging in the lower parts becomes severe.

Etah News: निचले हिस्सों में जलभराव की समस्या बनी विकराल

Thu, 19 Sep 2024 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 19 Sep 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
The problem of waterlogging in the lower parts becomes severe.
एटा। बारिश का कहर बुधवार को ऐसा बरसा कि जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। निचले हिस्से में बसे मोहल्ला श्याम विहार काॅलोनी, श्रीनगर कॉलोनी में जलभराव ने फिर विकराल रूप ले लिया। यहां लोग दैनिक जरूरत का सामान लाने के लिए भी घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को हुई तेज बारिश के चलते नदी किनारे के मोहल्ला श्याम विहार काॅलोनी, श्रीनगर काॅलोनी, प्रथम नगर, न्यू संजय नगर आदि इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो गए। बृहस्पतिवार को भी पानी कम नहीं हुआ तो लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। दैनिक प्रयोग की चीजें लाने-ले जाने के लिए पानी में घुसकर ही जाना पड़ा। सुबह दूध तक घरों में नहीं पहुंचा, इसकी वजह से लोगों को परेशानियां उठानी पड़ीं। बच्चों को एक तरह से कैद में रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इससे पहले 11 और 12 सितंबर को भी ऐसी ही बारिश हुई थी, तबसे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एक सप्ताह पहले की समस्याएं दूर नहीं हो पाईं, तब तक बुधवार को फिर आफत की बारिश हुई और परेशानियां खड़ी कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईशन नदी की पटरी मजबूत नहीं बनाई गई है, इससे हर बारिश में कट जाती है और पानी मोहल्लों में घुसकर जलभराव का रूप ले लेता है। लोगों को परेशानियां उठानी पड़ती हैं। प्रशासनिक स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। -मोहित यादव, श्रीनगर काॅलोनी

ईशन नदी के किनारे बसे मोहल्ले के लोगों की लंबे समय से परेशानियां बनी हुई हैं। हर बार बारिश में मुश्किलों को उठाना पड़ता है, कई वर्षों से परेशानियां हो रहीं हैं लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो सका है। इससे हमलोग परेशान हैं। -गगन यादव, श्रीनगर काॅलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed