{"_id":"67eeb2ad3fd266e9a8098672","slug":"the-police-is-not-listening-to-the-policeman-in-the-theft-case-etah-news-c-163-1-eta1003-131819-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चोरी के मामले में पुलिसकर्मी की ही नहीं सुन रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चोरी के मामले में पुलिसकर्मी की ही नहीं सुन रही पुलिस
Thu, 03 Apr 2025 09:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 03 Apr 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस पर अक्सर पीड़ितों की नहीं सुनने का आरोप लगता रहता है। लेकिन इस बार तो एक अनोखा मामला ही सामने आया है। यहां एक पुलिसकर्मी की ही पुलिस पर नहीं सुनने का आरोप है। दरअसल,
कस्बा के मोहल्ला राधाकृष्ण निवासी थाना बरला अलीगढ़ में तैनात हेड कांस्टेबल दशरथ सिंह के यहां 17 दिन पहले चोरी हुई थी। पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। जिस पर पीड़ित की पत्नी ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने पर भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में पीड़िता सर्वेश कुमारी ने कहा है उसके पति दशरथ सिंह पुलिस में हैं। जिनकी अलीगढ़ में तैनाती है। होली पर पूरा परिवार गांव पहरा गया था। वापस आने पर घर में चोरी की जानकारी हुई। चोर घर से 11 लाख रुपये नकद और जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पड़ोस में लगे सीसीटीवी खंगाले गए। इसमें दो युवक घर में घुसते, बैग लेकर घर से जाते, बस स्टैंड पर जाते दिखे हैं। चोरों की पहचान होने पर भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। सीओ सुधांशु शेखर ने बताया घटना की जांच की जा रही है।