फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The next program will be in Aligarh

अलीगढ़ में ही होगा अगला कार्यक्रम

Wed, 17 Dec 2014 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Wed, 17 Dec 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
 धर्म जागरण मंच के पश्चिमी उप्र प्रभारी राजेश्वर सिंह ने कहा कि क्रिसमस पर अलीगढ़ में होने वाले कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है, लेकिन अगला कार्यक्रम अलीगढ़ में ही होगा और उसके बाद फिर कहीं और कार्यक्रम किए जाएंगे। अलीगढ़ के कार्यक्रम को तुष्टिकरण नीति के तहत रोका गया है।
विज्ञापन



  वह बुधवार की देर शाम एटा में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि आजादी के समय लंदन में पारित किए इंडियन इंडिपेंडेंट एक्ट साफ कहा गया था कि भारत हिंदुओं का देश है। नंदकिशोर वाल्मीकि की गिरफ्तारी पर कहा कि वह वाल्मीकि ईसाई परियोजना के प्रांत संयोजक हैं और मंच के कार्यकर्ता। उनकी गिरफ्तारी गलत हुई है।
विज्ञापन




आगरा में धर्मवापसी के लिए पीछे कोई लालच या दबाव नहीं था। जिन लोगों की घर वापसी कराई थी उनके शपथ पत्र व प्रार्थना पत्र संगठन के पास मौजूद हैं। सभी दस्तावेजों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन प्रशासन ने दबाव बनाकर उनके बयान बदलवा दिए। इसकी जांच होनी चाहिए। हम जो भी काम कर रहे हैं, वह कानून के दायरे में रहकर कर रहे हैं। अब तक तीन लाख से ज्यादा लोगों की हिंदू धर्म में घर वापसी करा चुके हैं।  एटा, फीरोजबाद, मैनपुरी, हाथरस, शहाजहांपुर, पीलीभीत, बदायूं, कासगंज, फर्रुखाबाद सहित अन्य जिलों में कार्यक्रम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 23 दिसंबर 2026 तक स्वामी श्रद्धानंद के रुके हुए कामों को पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed