फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The new year brought cold in the blanket of fog, the coldest day ever

Etah News: कोहरे की चादर में ठंड लेकर आया नया साल, अब तक का सबसे ठंडा दिन

Sun, 01 Jan 2023 06:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 06:57 PM IST
विज्ञापन
The new year brought cold in the blanket of fog, the coldest day ever
मेहता पार्क रोड पर घने कोहरे और ठंड के बीच निकलते लोग ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। 2023 का पहला ही दिन जबरदस्त ठंडा रहा। अब तक कि सर्दी के मौसम का यह सबसे ठंडा दिन था, न्यूनतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर धूप नहीं निकली और कोहरा बना रहा। नए साल का आगाज भीषण कोहरे के साथ हुआ। कोहरे की यह चादर पूरे दिन तनी रही। रविवार को अवकाश के चलते लोग देरी से ही उठे। इसके बावजूद उन्हें चारों तरफ कोहरा छाया हुआ नजर आया। जिससे दिनचर्या प्रभावित हुई। यातायात पर सबसे बुरा असर पड़ा।
विज्ञापन

दृश्यता कम होने की वजह से सड़कों पर वाहन हेडलाइट जलाकर रेंगते नजर आए। दोपहर 12 बजे के बाद आसमान में चमक तो बढ़ी, लेकिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सकी। करीब 2:30 बजे हल्की धूप निकली, लेकिन कोहरे की तीव्रता और आसमान में छाए बादलों की वजह से धूप नहीं खिली। जिसके चलते ठंड पूरे ही दिन बनी रही। अधिकतम पारा शनिवार से एक कम 19 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम दो डिग्री कम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

ठंड का असर यह रहा कि लोगों को राहत पाने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ा। घरों से लेकर दुकानों आदि के बाहर लोग लकड़ियां, कोयले जलाकर हाथ सेंकते नजर आ रहे थे। अधिक ठंड होने की वजह से बाजारों में भीड़भाड़ भी कम रही। वहीं शाम 6 बजे के बाद से ही सन्नाटे के हालात बनने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 रुपये किलो तक बिक रहा कोयला
ठंड बढ़ते ही कोयले के भाव भी बढ़ गए हैं। घरों, दुकानों आदि में जलाने के लिए अधिकांश लोग लकड़ी के कोयलों का इस्तेमाल करते हैं। यह 40 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed