फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The new order of the Election Commission increased the stir

चुनाव आयोग के नए आदेश ने बढ़ाई हलचल

Tue, 29 Jun 2021 10:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
The new order of the Election Commission increased the stir
एटा। चुनाव आयोग के नए आदेश ने सियासी हलकों और सरकारी मशीनरी में हलचल बढ़ा दी है। नामांकन से एक दिन पहले जहां नवनिर्वाचित सदस्यों पर फर्जी मुकदमे लिखे जाने और गिरफ्तार किए जाने पर रोक लगाई गई थी। वहीं अब आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी कराने के लिए विधि सम्मत कदम उठाए जाएं। लोग इस आदेश का अलग-अलग तरह से मतलब निकाल रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में जहां जिला पंचायत सदस्यों के मामले में सपा सत्ताधारी दल भाजपा पर काफी भारी पड़ी। 30 सदस्यों में आधे से ज्यादा विजयी रही। जबकि भाजपा के पाले में कुल तीन सीटें ही आईं। बाद में दो अन्य विजयी सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ले ली। इस तरह भाजपा के प्रत्यक्ष रूप से पांच सदस्य नजर आ रहे हैं। हालांकि अंदरखाने बड़ा खेल चल रहा है। जिसके दम पर पार्टी अध्यक्ष पद चुनाव जीतने का दावा कर रही है। उधर, जीत को लेकर आश्वस्त सपा खेमे की चिंता उनके नेताओं पर हो रही कार्रवाई और दर्ज किए जा रहे मुकदमों ने बढ़ा दी थी। इसे लेकर उन्होंने चुनाव आयोग में दस्तक दी।
विज्ञापन

आयोग की ओर से 25 जून को खासतौर से एटा के डीएम और एसएसपी के लिए आदेश जारी किया गया। जिसमें कहा गया कि नवनिर्वाचित सदस्यों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जाने की शिकायतों का हवाला देते हुए सदस्यों की गिरफ्तारी मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक न करने के निर्देश दिए गए। अब नया संशोधन आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि पूर्व में जारी आदेश का आशय यह है कि चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाए। इसके लिए मतदान से पहले, मतदान और मतगणना के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था तय करने को सभी विधि सम्मत कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed