फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The names of martyr traders will be published in the booklet: Kanchal

पुस्तिका में प्रकाशित कराएंगे शहीद व्यापारियों के नाम: कंछल

Mon, 28 Mar 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
The names of martyr traders will be published in the booklet: Kanchal
रिहची में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते व्यापारी। - फोटो : ETAH
मारहरा। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का होली मिलन समारोह रविवार शाम कस्बा के रामलीला मंच पर आयोजित किया गया। व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल का जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन के 50 साल पूरे होने जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिस पर एक पुस्तिका का प्रकाशन किया जा रहा है। इसमें पूरे प्रदेश में शहीद हुए व्यापारियों के नाम प्रकाशित कराए जाएंगे।कंछल ने कहा कि व्यापारी समस्याओं के निदान के लिए एकजुट हों और एकसाथ बैठकर समस्याएं सुलझाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि श्री कंछल ने कहा कि व्यापार में आने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए कस्बा के व्यापारी एक साथ बैठकर सुलझाने मेें मदद करें। उच्च स्तर पर प्रयास के लिए संगठन हमेशा तैयार रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन प्रेमचंद शाहू ने किया। इस अवसर पर प्रांतीय महामंत्री गौरव गुप्ता, अनिल शर्मा, मयूर गुप्ता, राहुल भारद्वाज, मोहसिन रजा, सुम्मेर चंद्र वार्ष्णेय, सतीश चंद्र वार्ष्णेय, विनोद कुमार गुप्ता, रामऔतार गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल का मिरहची कस्बा के मुख्य चौराहे पर व्यापारियों ने फूलमालाएं पहनाकर जोशीला स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जीएसटी में एक समान टैक्स है। वहीं गल्ला व्यापार में टैक्स अधिक है, जिसे सरकार द्वारा घटाया जाए। साथ ही उन्होंने व्यापार संबंधी अन्य समस्याओं पर भी कस्बा के व्यापारियों से विस्तार से बात की। इस दौरान रामप्रताप लोधी, अरविंद महाजन, सतीश चौहान, चिंटू उपाध्याय, पवन दीक्षित, सैनुद्दीन खान, पृथ्वीराज वर्मा, शीशपाल व्यापारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed