फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The mystery of the death of the woman and child could not be revealed even after 3 months

Etah News: 3 महीने बाद भी नहीं खुल सका महिला और बालक की मौत का राज

Mon, 16 Sep 2024 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 16 Sep 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
The mystery of the death of the woman and child could not be revealed even after 3 months
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र में 30 मई को सामंतखेड़ा गांव के पास नहर की पटरी पर सड़क किनारे एक महिला व 6 वर्षीय बालक के शव मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत सिर में चोट लगने से बताया गया। करीब 3 माह बीत जाने के बाद भी न तो इनकी शिनाख्त हुई और न ही पुलिस इनकी मौत का राज खोल सकी है।
विज्ञापन

गांव के चौकीदार जागन सिंह ने मामले की सूचना थाने में दी थी। सीओ जलेसर कृष्णमुरारी दोहरे के साथ ही फील्ड यूनिट, फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंची थी। घटना स्थल पर लगभग 36 वर्ष की एक महिला व पास में ही लगभग 6 वर्ष के बालक का शव पड़ा हुआ था। शवों की शिनाख्त न हो पाने पर 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करा दिया गया था।
विज्ञापन

तीन माह से अधिक का समय बीत चुका है। अभी तक महिला व बालक के शव की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं पुलिस भी मामले का खुलासा नहीं कर पा रही है। जबकि मृतका के हाथों पर नाम भी लिखा हुआ था। दाहिने हाथ पर विकास राजा और बाएं हाथ पर ऊपर विकास जान तो उसके नीचे रीना पत्नी लिखा हुआ था। सीओ जलेसर ने बताया कि लगातार प्रयास किया जा रहा है। एनसीआरबी और एसीआरबी में सूचना दे दी गई है। विभिन्न माध्यमों से फिर से सूचना को प्रसारित किया जाएगा। हो सकता है ऑनर किलिंग का मामला हो, जिसके चलते गुमशुदगी दर्ज न कराई गई हो। फिलहाल शिनाख्त कराने के लिए टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed