{"_id":"69974e41cc5cf32e3603c569","slug":"the-mother-of-the-injured-man-alleges-that-they-want-to-transfer-the-land-to-their-sister-in-law-etah-news-c-163-1-eta1001-146620-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: घायल की मां का आरोप, जेठानी के नाम करना चाहते हैं जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: घायल की मां का आरोप, जेठानी के नाम करना चाहते हैं जमीन
Thu, 19 Feb 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
एटा। कस्बा निधौली कलां के मोहल्ला बड़ा बाजार में बाप ने बेटे को गोली मारकर घायल कर दिया। मामले में घायल की मां ने पति पर कई आरोप लगाए हैं। मीडिया को बताया कि पति सारी जमीन जेठानी के नाम करना चाहता है। विरोध पर उसने इस घटना को अंजाम दिया।
कस्बा व थाना निधौली कलां के मोहल्ला बड़ा बाजार निवासी गुड्डी देवी ने बताया कि पति राजकुमार उर्फ राजू के जेठानी के साथ संबंध हैं। जब से शादी होके आई है उसकी ही बात मानते हैं और उसके बेेटे को अपने से ज्यादा चाहते हैं। पहले बाहर रहकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। लगभग तीन माह से घर पर ही हैं। हमारे हिस्से की जमीन भी जेठानी व भतीजे के नाम करना चाहते हैं। इसी वजह से 17 फरवरी की शाम को भी पति व बेटे सुनील के बीच विवाद हुआ था।
घायल सुनील की पत्नी शिवानी ने बताया कि बुधवार की शाम को ससुर घर से बैग लेकर कहीं जाने के लिए निकले थे। मगर पति के घर से निकलते ही फिर से घर में आ गए। थोड़ी देर बाद जब सुनील घर में घुस रहे थे तो उनके साथ छोटा बेटा भी था। इसी बीच ससुर कमरे से अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल लाए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर गोली मारने के लिए सीने पर बंदूक तान दी। यह देखकर वहां मौजूद पड़ोसी महिला ने बच्चे को छीना।
विज्ञापन
इसकी वजह से बंंदूक की नाल ऊपर की ओर हो गई और गोली चली तो सुनील के होठ को चीरती हुई ऊपर निकल गई। परिजन लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निधौली कलां आए। यहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया। यहां सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद