फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The mercury dropped by three degrees due to drizzle, people chilled

बूंदाबांदी से तीन डिग्री गिरा पारा, ठिठुरे लोग

Sun, 23 Jan 2022 06:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
The mercury dropped by three degrees due to drizzle, people chilled
सकीट क्षेत्र में खेतों में लहलहाती सरसों की फसल। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जिले में रविवार को पूरे दिन धूप नहीं निकली। वहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जिससे तापमान तीन डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट आई। लोग ठंठ से ठिठुरते नजर आए। उधर, आसमान में लगातार बादल छाए रहने की वजह से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। जबकि करीब 9 बजे बूंदाबांदी हो गई। इसकी बाद चली हल्की शीतलहर ने ठंड बढ़ा दी। अवकाश का दिन होने के की वजह से लोग घरों में देर तक बिस्तरों में घुसे रहे। जबकि काम आदि के सिलसिले में घरों से निकले लोग ठंड से कांपते नजर आए। रविवार को अधिकतम तापमान शनिवार की अपेक्षा दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 16 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोग ठंड से बचने के लिए घरों के आगे अलाव जलाकर हाथ-पैर सेकते नजर आए।
विज्ञापन

सरसों की फसल में माऊ रोग का खतरा
आसमान में बादल छाने की वजह से सबसे अधिक चिंता सरसों की खेती करने वाले किसानों की है। उनके अनुसार सरसों की फसल पर इस समय फूल लगा हुआ है। ऐसे ही बादल छाए रहते हैं और अगर धूप नहीं निकलती है तो फसल में माऊ का रोग लगने का खतरा है। इससे उत्पादन में कमी आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed